सीकर। राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर सोमवार 6 जुलाई 2026 को नीमकाथाना दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार स्वास्थ्य संस्थानों का लोकार्पण करेंगे तथा नई स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
निजी सहायक असलम खान ने बताया कि बाजौर सुबह 9 बजे जयपुर से रवाना होकर 11:15 बजे नीमकाथाना पहुंचेंगे।
मातृ-शिशु चिकित्सालय सहित तीन स्वास्थ्य संस्थानों का होगा लोकार्पण
दौरे के दौरान प्रेम सिंह बाजौर सबसे पहले 3396 लाख रुपये की लागत से निर्मित मातृ-शिशु चिकित्सालय, छावनी का लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोटड़ा (159 लाख रुपये) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाटन (536 लाख रुपये) का भी लोकार्पण करेंगे।
दो नए स्वास्थ्य केंद्रों का होगा शिलान्यास
कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रेम सिंह बाजौर उप स्वास्थ्य केंद्र, नृसिंहपुरी (55 लाख रुपये) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भगोठ (143 लाख रुपये) का शिलान्यास करेंगे।
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
रात्रि विश्राम रहेगा नीमकाथाना में
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद प्रेम सिंह बाजौर का रात्रि विश्राम बाजौर हाउस, नीमकाथाना में रहेगा।






