सीकर। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत शनिवार 25 जुलाई 2026 को सीकर जिले के खाटूश्यामजी का दौरा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।
सुबह 10 बजे पहुंचेंगे खाटूश्यामजी
जारी कार्यक्रम के अनुसार ओंकार सिंह लखावत प्रातः 8 बजे जयपुर से प्रस्थान करेंगे और सुबह 10 बजे खाटूश्यामजी पहुंचेंगे। यहां वे मुख्य सचिव के साथ खाटूश्यामजी मंदिर परिसर तथा आसपास की व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे।
निरीक्षण के बाद अजमेर के लिए प्रस्थान
निरीक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद दोपहर 12 बजे ओंकार सिंह लखावत खाटूश्यामजी से अजमेर के लिए रवाना हो जाएंगे।






