सीकर राज्य सरकार की शहरी सेवा फॉलो-अप शिविर-2026 पहल के तहत नगरपालिका रामगढ़ शेखावाटी में आयोजित शिविर के दौरान वर्षों से लंबित एक राज्य अनुदान अधिनियम के पट्टा प्रकरण का निस्तारण किया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद लाभार्थी गायत्री देवी को विधिवत पट्टा सौंपा गया।

वर्ष 2023 से लंबित था प्रकरण

नगरपालिका के अनुसार, वर्ष 2023 से राज्य अनुदान अधिनियम के अंतर्गत यह पट्टा प्रकरण लंबित था। स्वर्गीय बुद्धि प्रकाश ने शहरी सेवा शिविर के दौरान पट्टा प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन पट्टा जारी होने से पहले ही उनका आकस्मिक निधन हो गया। इसके कारण उनका लंबे समय से संजोया सपना अधूरा रह गया।

फॉलो-अप शिविर में मिला समाधान

मंगलवार को आयोजित फॉलो-अप शिविर में नगरपालिका रामगढ़ शेखावाटी के अधिशासी अधिकारी जयकरण गर्जर ने नियमानुसार सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद स्वर्गीय बुद्धि प्रकाश की पत्नी गायत्री देवी को राज्य अनुदान अधिनियम का पट्टा प्रदान किया।

भावुक हुईं गायत्री देवी

पट्टा प्राप्त करने के दौरान गायत्री देवी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित प्रकरण के समाधान से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने राज्य सरकार और नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पट्टा केवल भूमि के स्वामित्व का दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके दिवंगत पति के अधूरे सपने को साकार करने वाला भावनात्मक पल है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...