सीकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 18 जुलाई को ‘शेखावाटी ज्ञान सभा’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘शिक्षा, संस्कार एवं विकसित भारत’ रखा गया है।
राज्यपाल करेंगे अध्यक्षता, देवनानी होंगे मुख्य अतिथि
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने बताया कि सुबह 10 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी होंगे।
मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल ‘शिक्षा, संस्कार एवं विकसित भारत’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। वहीं भारतीय भाषा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक जयदीप रॉय सारस्वत अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
तीन सत्रों में होगी विचार मंथन
कार्यक्रम संयोजक डॉ. आर.सी. मीना और डॉ. नरेश चेजारा ने बताया कि कार्यक्रम का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय करेंगे।
दिनभर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में तीन प्रमुख सत्र होंगे
- शेखावाटी की शिक्षा संस्कृति का पुनरुत्थान
- उद्यमिता में शेखावाटी का योगदान : आज के युवाओं की सहभागिता
- शिक्षा के क्षेत्र में उभरता शेखावाटी : शिक्षा संस्थानों की भूमिका
शिक्षाविद और विशेषज्ञ करेंगे संबोधित
कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में प्रो. राजीव सक्सेना, डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, डॉ. धर्मवीर सिंह फोजदार, डॉ. मनमोहन सिंह, नितिन कासलीवाल, कमलेश पारीक ‘कमल’ तथा डॉ. लोकेश शेखावत सहित कई शिक्षाविद और विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन भाग लेंगे।






