पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) एवं पीजी डिप्लोमा के चयनित पाठ्यक्रमों में शनिवार, 1 अगस्त से ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय उन पाठ्यक्रमों में लिया है, जहां ऑनलाइन आवेदन निर्धारित सीटों से कम प्राप्त हुए हैं।

ऑनलाइन आवेदन नहीं करने वाले भी ले सकेंगे प्रवेश

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ऑनलाइन आवेदन नहीं किया था, वे भी अब ऑफलाइन माध्यम से सीधे प्रवेश ले सकेंगे। हालांकि, किसी भी पाठ्यक्रम का संचालन निर्धारित न्यूनतम प्रवेश संख्या पूरी होने पर ही किया जाएगा।

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा ऑफलाइन प्रवेश

विश्वविद्यालय के अनुसार निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में ऑफलाइन प्रवेश दिए जाएंगे

  • बीबीए (BBA)
  • बीए-जेएमसी
  • एमएससी फॉरेंसिक साइंस
  • एमएससी बॉटनी
  • एमसीए
  • एमए हिंदी
  • एमए इतिहास
  • एमए-जेएमसी
  • एमकॉम एबीएसटी
  • एमकॉम बीएडीएम
  • एमकॉम ईएएफएम
  • पीजी डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं मशीन लर्निंग (ML)
  • पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर लॉ

1 से 7 अगस्त तक होगा दस्तावेज सत्यापन

अध्ययन प्रभारी डॉ. आर.सी. मीना ने बताया कि 1 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच अभ्यर्थी अकादमिक भवन के कक्ष संख्या 101 एवं 102 में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि विस्तृत प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

प्रशासनिक भवन से मिलेगा आवेदन पत्र

डॉ. मीना ने बताया कि जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे प्रशासनिक भवन के कक्ष संख्या 112 से ऑफलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

अभ्यर्थी डिमांड ड्राफ्ट या ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करा सकते हैं। आवेदन के साथ सभी आवश्यक मूल दस्तावेज एवं उनकी स्व-प्रमाणित फोटो प्रतियां प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत करनी होंगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित प्रवेश संख्या पूरी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...