सीकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी, पीजी एवं विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई से बढ़ाकर 23 जुलाई 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


पीजी के साथ पीजी डिप्लोमा में भी मिलेगा प्रवेश

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने बताया कि इस बार परिसर में अध्ययनरत तथा नए विद्यार्थी स्नातकोत्तर (पीजी) के साथ पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रोफेशनल और स्किल आधारित पाठ्यक्रमों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।


अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी भी कर सकेंगे आवेदन

विश्वविद्यालय के अध्ययन प्रभारी डॉ. आर.सी. मीना ने बताया कि अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थी भी प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में एमएससी फॉरेंसिक साइंस, पीजी डिप्लोमा इन डिजिटल फॉरेंसिक, पीजी डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी एंड साइबर लॉ सहित कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जा रहे हैं।

स्नातक स्तर पर बीए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन), बीबीए, बीसीए और डिप्लोमा इन डिजाइन में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है।


इन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी जारी है प्रवेश

डॉ. मीना ने बताया कि स्नातकोत्तर स्तर पर एमए (जेएमसी), एमसीए, एलएलएम, एमए (हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान एवं योग), एमएससी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, मैथेमेटिक्स एवं योग) तथा एमकॉम (ईएएफएम, बीएडीएम एवं एबीएसटी) सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...