सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों तथा विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डॉ. मीणा ने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के स्तर में लगातार सुधार हो।

10 दिन में लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश

एडीएम ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान संपर्क पोर्टल, राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग तथा अन्य विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निस्तारण किया जाए।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विभिन्न स्तरों पर लंबित परिवेदनाओं का परीक्षण कर अगले 10 दिनों के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फ्लैगशिप योजनाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक में कृषि उपज मंडी सीकर में प्याज भंडारण (ऑनियन स्टोरेज) निर्माण के लिए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमपी लैड) से प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश सहायक निदेशक उद्यान को दिए गए।

इसके अलावा कुसुम योजना, कम्पोनेंट एबीसी, लाडो योजना, स्वामित्व योजना, कर्मभूमि से मातृभूमि योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान (एमजेएसए-2.0) तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल से जुड़े मामलों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

‘माय भारत’ पोर्टल पर युवाओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर

डॉ. मीणा ने कहा कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाए। इसके लिए शिक्षा विभाग और कॉलेज शिक्षा विभाग को समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, उपखंड अधिकारी सुशील कुमार सैनी, राहुल मल्होत्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...