खेल सुविधाओं के विस्तार के दिए निर्देश

सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने गुरुवार को सांवली रोड स्थित जिला खेल स्टेडियम का निरीक्षण कर खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं और प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए खेल मैदानों के निर्माण तथा मौजूदा खेल सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बास्केटबॉल और फुटबॉल अकादमी जल्द शुरू कराने पर जोर

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने और कमियों को दूर करने पर बल दिया। उन्होंने करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित बास्केटबॉल अकादमी, सीकर और फुटबॉल अकादमी, कोलीड़ा का शीघ्र संचालन सुनिश्चित कराने के लिए राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव से चर्चा की।

स्टेडियम का तैयार होगा समग्र ले-आउट प्लान

जिला कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को जिला खेल स्टेडियम स्थित बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट के सुदृढ़ीकरण के साथ स्टेडियम का समग्र ले-आउट प्लान तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में खेल अधोसंरचना का विकास सुनियोजित तरीके से किया जा सकेगा।

खिलाड़ियों के लिए विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

जिला खेल अधिकारी प्रकाशराम गोदारा ने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला खेल स्टेडियम में स्विमिंग पूल, स्क्वैश कोर्ट, योग एवं जुम्बा हॉल, बैंक्वेट हॉल, मल्टी जिम तथा विभिन्न खेलों के लिए नए खेल मैदान विकसित करने की योजना है।

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान नगर विकास न्यास के सचिव जे.पी. गौड़, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, सहायक अभियंता प्रवीण कुमार गढ़वाल सहित विभिन्न खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...