सीकर। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना घटक के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक 27 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक प्रियंका पारीक ने बताया कि बैठक प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, सीकर में होगी।
बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।






