सीकर, मॉडल जेल मैन्युअल-2016 के तहत गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने गुरुवार को शिवसिंहपुरा रोड स्थित जिला कारागृह, सीकर का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष रूपा गुप्ता ने किया।

निरीक्षण के दौरान बोर्ड ने कारागृह की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।


बंदियों से बातचीत कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत

बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों ने बंदियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर भोजन, आवास, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बंदियों ने बताया कि कारागृह में सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है तथा किसी भी प्रकार का जातिगत भेदभाव नहीं किया जाता।

निरीक्षण दल ने बंदियों से कारागृह की कार्यप्रणाली और दैनिक व्यवस्थाओं के संबंध में भी फीडबैक लिया।


रसोईघर का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान बोर्ड ने कारागृह के लंगरखाना (रसोईघर) का भी निरीक्षण किया। यहां कार्यरत बंदियों से बातचीत में उन्होंने बताया कि कार्य आवंटन और कार्य निष्पादन में किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव नहीं किया जाता तथा सभी को समान अवसर और सम्मान के साथ कार्य करने का वातावरण उपलब्ध कराया जाता है।


कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) डॉ. राकेश कुमार मीणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमंत जानू, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग प्रियंका पारीक, जिला कृषि अधिकारी शिवजीराम कटारिया, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हर्षल चौधरी, जिला अभियोजन अधिकारी डॉ. दिलावर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदाराम, जिला रसद अधिकारी सुनीता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि प्रकाश, जिला कारागृह अधीक्षक इन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कारागृह स्टाफ मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...