सीकर में शुक्रवार को जिला रसद अधिकारी कपिल झाझड़िया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के दौरान गठित सतर्कता समितियों की कार्यप्रणाली, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन तथा उचित मूल्य की दुकानों पर राशन सामग्री की उपलब्धता, नियंत्रण एवं निगरानी की समीक्षा की गई।

4 लाख से अधिक परिवारों को मिल रहा लाभ

बैठक में बताया गया कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिले के 4,01,693 पात्र परिवारों को 968 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर प्रति सदस्य प्रतिमाह 5 किलोग्राम गेहूं उपलब्ध कराया जा रहा है।

तीन माह का राशन एक साथ वितरित

जिला रसद अधिकारी कपिल झाझड़िया ने बताया कि वर्तमान में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जुलाई, अगस्त और सितंबर 2026 का राशन एक साथ वितरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना और वितरण प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखना है।

पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी पर जोर

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों को विभागीय नियमों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गई। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...