सीकर, जिले की कृषि, आवासीय और व्यावसायिक भूमि की बाजार मूल्य (डीएलसी) दरों के निर्धारण एवं पंजीयन से जुड़े मामलों पर विचार के लिए जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की बैठक 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने बताया कि बैठक सायं 4 बजे जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर कार्यालय, सीकर के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
सभी तहसीलों और उपतहसीलों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा
एडीएम ने बताया कि बैठक में सीकर जिले की सभी तहसीलों एवं उपतहसीलों की कृषि, आवासीय और व्यावसायिक भूमि की डीएलसी दरों के निर्धारण तथा भूमि पंजीयन से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में प्राप्त प्रस्तावों पर समिति द्वारा नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।






