सीकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने पंचायत एवं नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिले के सभी कार्यालयाध्यक्षों एवं आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना किसी विलंब के तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश दिए हैं।

डॉ. मीणा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार चुनाव की पूर्व तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को समयबद्ध और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों, कार्यालयों और विद्यालयों से कार्मिकों की नियुक्ति की जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार आगे भी की जाएगी।

बिना देरी के करना होगा कार्यमुक्त

निर्देशों में कहा गया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचन प्रकोष्ठ अथवा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) कार्यालय द्वारा निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त किया जाता है, तो संबंधित कार्यालय उसे बिना किसी देरी के तत्काल कार्यमुक्त करना सुनिश्चित करे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं होना चाहिए और सभी विभाग इस संबंध में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करें।

देरी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

एडीएम डॉ. मीणा ने चेतावनी दी कि यदि किसी कार्मिक को जानबूझकर विलंब से कार्यमुक्त किया जाता है या अनावश्यक पत्राचार के कारण निर्वाचन कार्य प्रभावित होता है, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 एवं 1951 तथा राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...