जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सीकर की ओर से पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 10 जुलाई 2026 को शिश्यूं ग्राम पंचायत में पूर्व सैनिक समस्या समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन ग्रामीण सेवा शिविर स्थल पर प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ब्रिजेन्द्र सिंह महला (सेवानिवृत्त) ने बताया कि शिविर का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।

जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने जिले के सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से आग्रह किया है कि वे शिविर में डिस्चार्ज बुक, पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) तथा अन्य आवश्यक सैन्य दस्तावेज अपने साथ लेकर आएं, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जा सके।

मौके पर मिलेगी सहायता

अधिकारियों के अनुसार शिविर में विभिन्न प्रकार की सैनिक कल्याण योजनाओं, पेंशन, दस्तावेजों एवं अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े मामलों पर आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...