परिवार कल्याण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसंख्या स्थायित्व की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीकर जिले को वर्ष 2025-26 का राज्य स्तरीय द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा जिले के उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर दिया गया।

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का वर्चुअल आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर आशीष मोदी के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला कलक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से समारोह में भाग लिया।

एडीएम ने प्राप्त किया प्रशस्ति पत्र

समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। राज्य स्तर से जिला कलेक्टर आशीष मोदी और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में भी परिवार कल्याण एवं जनसंख्या स्थायित्व कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की शुभकामनाएं दी गईं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम की रही अहम भूमिका

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया तथा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हर्षल चौधरी सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वर्चुअल कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इसे जिले के स्वास्थ्य तंत्र और परिवार कल्याण कार्यक्रम से जुड़े सभी कार्मिकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...