सीकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत 27 जुलाई को सीकर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने बताया कि फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर पिपराली पंचायत समिति की मलकेड़ा, खंडेला की रोयल व मलिकपुर, लक्ष्मणगढ़ की बठोठ, नीमकाथाना की मावंडा कला व श्यामपुरा, श्रीमाधोपुर की फुटाला व पीथलपुर, दांतारामगढ़ की बनाथला व गनोडा तथा रामगढ़ शेखावाटी की हुडेरा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे।

विभिन्न विभागों के अधिकारी करेंगे समस्याओं का निस्तारण

उन्होंने बताया कि शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। आमजन की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और आवश्यक लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...