स्वाधीनता दिवस समारोह के अवसर पर सीकर जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिला खेल कार्यालय ने पात्र खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्राप्त निर्देशों के अनुसार यह निर्णय लिया गया है।
इन खिलाड़ियों से मांगे गए आवेदन
सम्मान के लिए ऐसे खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व किया हो या राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया हो।
पात्र खिलाड़ियों को अपने खेल संबंधी उपलब्धियों के प्रमाण-पत्रों के साथ आवेदन जमा करना होगा।
4 अगस्त अंतिम तिथि
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि आवेदन 4 अगस्त 2026 तक जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, जिला खेल कार्यालय, सीकर में अनिवार्य रूप से जमा कराने होंगे।
उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए पात्र खिलाड़ियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।






