सीकर, फतेहपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खोटिया में शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
इस संबंध में जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने आदेश जारी कर रात्रि चौपाल स्थगित किए जाने की जानकारी दी।
अपरिहार्य कारणों से लिया गया निर्णय
जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक कारणों से शुक्रवार को प्रस्तावित रात्रि चौपाल का आयोजन नहीं होगा। फिलहाल चौपाल की नई तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
प्रशासन की ओर से नई तिथि तय होने पर अलग से सूचना जारी की जाएगी।






