जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय), प्रारंभिक शिक्षा, सीकर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय त्रैमास (जुलाई से सितंबर 2026) के लिए मिड-डे मील योजना अंतर्गत गेहूं एवं चावल के ब्लॉकवार उप-आवंटन के आधार पर खाद्यान्न का ब्लॉकवार एवं परिवहनकर्तावार उप-आवंटन जारी कर दिया गया है।

जिला रसद अधिकारी कपील झाझड़िया ने बताया कि जारी आवंटन के अनुसार संबंधित ब्लॉकों में विद्यालयों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

कक्षा 1 से 5 के लिए 4,949.30 क्विंटल खाद्यान्न आवंटित

कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए कुल 4,949.30 क्विंटल खाद्यान्न आवंटित किया गया है। इसके तहत फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, पिपराली, पलसाना, धोद, दांतारामगढ़, खंडेला, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना और पाटन सहित विभिन्न ब्लॉकों को निर्धारित मात्रा में गेहूं एवं चावल उपलब्ध कराए जाएंगे। अजीतगढ़ के लिए इस श्रेणी में कोई आवंटन नहीं किया गया है।

कक्षा 6 से 8 और बाल वाटिका के लिए भी आवंटन

कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 2,002 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन किया गया है। वहीं बाल वाटिका के लिए पिपराली, पलसाना, धोद, दांतारामगढ़, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना और पाटन ब्लॉकों को खाद्यान्न आवंटित किया गया है। फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, खंडेला और अजीतगढ़ के लिए इस श्रेणी में कोई आवंटन नहीं किया गया है।

एफसीआई डिपो से होगी आपूर्ति

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि थोक विक्रेता भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के डिपो से निर्धारित गुणवत्ता का खाद्यान्न उठाकर संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) द्वारा जारी आवंटन आदेश के अनुसार विद्यालयों में तौल कर पोषाहार की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों तक समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न पहुंचाने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिए गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...