सीकर जिले के राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 27 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक विभाग, सीकर रवि झाझड़िया ने बताया कि जिले के सीकर, फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ स्थित स्वीकृत राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन विद्यार्थियों से मांगे गए हैं आवेदन

उन्होंने बताया कि कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं तथा विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण एवं व्यावसायिक संस्थानों और कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय के साथ-साथ अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और एमबीसी वर्ग के पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन ऐसे करें

विभाग के अनुसार आवेदन पत्र, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य विस्तृत जानकारी अल्पसंख्यक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थी अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित 27 जुलाई 2026 तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, सीकर में डाक, ई-मेल अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा करा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, सीकर में संपर्क कर सकते हैं या विभाग के दूरभाष नंबर 01572-294178 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...