सीकर स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त शहर के उद्देश्य से नगर परिषद सीकर ने मंगलवार को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर संबंधित विक्रेताओं पर जुर्माना लगाया गया, वहीं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया।

नवलगढ़ पुलिया और डाक बंगला क्षेत्र में हुई कार्रवाई

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार नवनियुक्त मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

इस दौरान नवलगढ़ पुलिया के नीचे और डाक बंगला क्षेत्र में रेहड़ी-ठेला संचालकों की जांच की गई। जांच में प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग पाए जाने पर पॉलिथीन की थैलियां मौके पर जब्त कर ली गईं तथा संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नगर परिषद अधिनियम एवं सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रावधानों के तहत जुर्माना लगाया गया।

व्यापारियों को दी समझाइश

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने रेहड़ी-ठेला संचालकों और व्यापारियों को प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करने की समझाइश दी। साथ ही उन्हें कपड़े, कागज अथवा अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने की सलाह दी गई।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करते पाए जाने पर और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कपड़े के थैले बांटकर दिया जागरूकता का संदेश

अभियान के दौरान नगर परिषद की ओर से विक्रेताओं को कपड़े के थैले भी वितरित किए गए, ताकि वे प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग कर सकें।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि नगर परिषद शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...