सीकर के नवलगढ़ रोड पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिला कलक्टर के स्थल निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को पाइपलाइन की शीघ्र मरम्मत कर प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार, दिन के समय इस मार्ग पर अत्यधिक यातायात रहता है। आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसलिए मरम्मत कार्य रात्रिकाल में कराया जा रहा है।

जलभराव की आशंका को देखते हुए बरती जा रही सावधानी

विभाग ने बताया कि यह क्षेत्र जलभराव संभावित है। ऐसे में वर्षा की संभावना को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ मरम्मत कार्य किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अतिरिक्त परेशानी न हो।

जल्द बहाल होगी पेयजल आपूर्ति

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की टीम पाइपलाइन की मरम्मत तेजी से कर रही है। विभाग का प्रयास है कि कार्य जल्द पूरा कर प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को शीघ्र सुचारु और नियमित किया जा सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...