आज सीकर की 13 ग्राम पंचायतों में लगेंगे फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर

राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत आज 3 अगस्त को सीकर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

आज आयोजित होने वाले फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर पिपराली पंचायत समिति की पुरोहितका बास, खंडेला की ढाणी गुमानसिंह, नेछवा की घाणा, लक्ष्मणगढ़ की हमीरपुरा, नीमकाथाना की झिराना और दलपतपुरा, धोद की कांसली, फतेहपुर की कारंगाबड़ा, श्रीमाधोपुर की झाडली और टटेरा तथा दांतारामगढ़ की बानूडा, रेटा और चिडासरा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर लगाए जाएंगे।

कई विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

प्रशासन के अनुसार, आमजन की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के साथ-साथ पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील

जिला प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थान पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...