24 पट्टा प्रकरण मंजूर, यूआईटी को 20.51 लाख का राजस्व

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगर विकास न्यास (यूआईटी) सीकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है। शनिवार को आयोजित शिविर में पट्टा प्रकरणों सहित विभिन्न आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया गया।

यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़ ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। इससे नागरिकों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली।

24 पट्टा प्रकरणों को मिली स्वीकृति

शिविर के दौरान कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं से जुड़े पट्टा प्रकरणों के 15 नए आवेदन प्राप्त हुए। परीक्षण के बाद 24 पट्टा प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई।

यूआईटी अधिकारियों के अनुसार, स्वीकृत प्रकरणों के माध्यम से नगर विकास न्यास को करीब 20.51 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

आमजन को त्वरित राहत देने पर जोर

यूआईटी का कहना है कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की लंबित समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करना है। पट्टा प्रकरणों सहित अन्य आवेदनों का भी नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जा रहा है, ताकि लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...