सीकर में 20 जुलाई की श्रम विभाग की जिला स्तरीय बैठक स्थगित, प्रशासन ने जारी की सूचना
सीकर, जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में 20 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली श्रम विभाग की जिला स्तरीय बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
इस संबंध में सहायक श्रम आयुक्त संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होनी थी।
इन योजनाओं और समितियों की होनी थी समीक्षा
बैठक में बाल श्रम टास्क फोर्स, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार (बीओसीडब्ल्यू) टास्क फोर्स, ई-श्रम पंजीयन पोर्टल तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के नामांकन से संबंधित जिला स्तरीय समिति के कार्यों की समीक्षा प्रस्तावित थी।
हालांकि, अपरिहार्य कारणों से बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।






