सीकर जिले की 9 ग्राम पंचायतों में आज लगेंगे फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर

सीकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत 22 जुलाई को सीकर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने बताया कि जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के अंतर्गत निम्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे

  • पिपराली पंचायत समिति: कोलिड़ा
  • खंडेला पंचायत समिति: खींवसर
  • नीमकाथाना पंचायत समिति: गांवड़ी एवं डाबला
  • धोद पंचायत समिति: किरडोली
  • श्रीमाधोपुर पंचायत समिति: मऊ एवं गढ़टकनेट
  • दांतारामगढ़ पंचायत समिति: मोटलावास एवं गीलो की ढाणी

एक ही स्थान पर मिलेगी विभिन्न विभागों की सेवाएं

प्रशासन के अनुसार शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ पात्र लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...