शहरी सेवा शिविर में 27 पट्टे स्वीकृत, यूआईटी को मिला करीब ₹2.40 करोड़ का राजस्व
सीकर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगर विकास न्यास (यूआईटी), सीकर द्वारा आमजन को त्वरित राहत प्रदान करते हुए पट्टा, नामांतरण सहित विभिन्न प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है। बुधवार को आयोजित शिविर में कई मामलों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही समाधान किया गया।
27 पट्टा प्रकरण हुए स्वीकृत
यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़ ने बताया कि शिविर में कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत पट्टा प्रकरणों से संबंधित 5 आवेदन प्राप्त हुए। परीक्षण एवं नियमानुसार कार्रवाई के बाद 27 पट्टा प्रकरण स्वीकृत किए गए।
इन प्रकरणों के अनुमोदन से नगर विकास न्यास को लगभग 2 करोड़ 39 लाख 99 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
नामांतरण के 4 मामलों का मौके पर निस्तारण
यूआईटी सचिव ने बताया कि नाम हस्तांतरण (नामांतरण) से संबंधित 6 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर स्वीकृति प्रदान की गई।
नामांतरण प्रकरणों से 0.23 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।






