शहरी सेवा शिविर में 7 पट्टा प्रकरण स्वीकृत, यूआईटी को 5.4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त

सीकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगर विकास न्यास (यूआईटी), सीकर द्वारा आमजन के पट्टा, नामांतरण एवं अन्य प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। शनिवार को आयोजित शिविर में विभिन्न आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए सात पट्टा प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई।

7 पट्टा प्रकरणों के अनुमोदन से 5.4 लाख रुपये का राजस्व

यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़ ने बताया कि शिविर के दौरान कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत पट्टा प्रकरण से संबंधित एक नया आवेदन प्राप्त हुआ। परीक्षण एवं नियमानुसार कार्रवाई के बाद 7 पट्टा प्रकरण स्वीकृत किए गए, जिससे नगर विकास न्यास को करीब 5.4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

समयबद्ध और पारदर्शी सेवाओं पर जोर

यूआईटी सचिव ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविरों के माध्यम से पट्टा, नामांतरण एवं अन्य मामलों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र नागरिकों को त्वरित राहत दी जा रही है।

राजस्व संग्रहण भी हो रहा प्रभावी

उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से जहां एक ओर नागरिकों के लंबित प्रकरणों का समाधान किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया भी प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही है।


Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...