मुख्यमंत्री युवा संबल मेला आयोजित, 364 युवाओं को मिले रोजगार के अवसर, 10 को मौके पर मिला नियुक्ति पत्र

राज्य सरकार की ओर से युवाओं को स्थानीय निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जयपुर रोड स्थित अरबन हाट, सीकर में मुख्यमंत्री युवा संबल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन किया।

16 निजी कंपनियां, 700 रिक्तियां

उप निदेशक एवं जिला रोजगार अधिकारी राकेश चौधरी ने बताया कि मेले का शुभारंभ रोजगार सेवा निदेशालय, राजस्थान, जयपुर के संयुक्त निदेशक जगदीश नारायण ने किया।

उद्घाटन सत्र में संयुक्त निदेशक श्याम लाल सांटोलिया ने मुख्यमंत्री युवा संबल मेले के उद्देश्य, आयोजन प्रक्रिया तथा युवाओं को उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार अवसरों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मेले में 16 निजी कंपनियों ने 700 रिक्तियों के साथ भागीदारी की।

10 युवाओं को मौके पर मिला नियुक्ति पत्र

मेले के दौरान 10 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा उपस्थित युवाओं का पंजीयन किया गया तथा 364 युवाओं को प्राथमिक स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।

करियर मार्गदर्शन भी दिया गया

उप निदेशक राकेश चौधरी ने बताया कि रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवाओं को विभिन्न निजी क्षेत्रों में करियर निर्माण और रोजगार संबंधी मार्गदर्शन भी दिया गया।

Live Updates
14:05 (IST) 31 Jul 2026
Sikar News : शेखावाटी विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी के ऑफलाइन प्रवेश कल से, इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा सीधा एडमिशन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय ने निर्धारित सीटों से कम ऑनलाइन आवेदन मिलने पर यूजी, पीजी और पीजी डिप्लोमा के चयनित पाठ्यक्रमों में 1 से 7 अगस्त तक ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

11:17 (IST) 31 Jul 2026
Sikar News : रेलवे स्टेशन के बाहर नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान, रेहड़ी-ठेले हटाकर आवागमन किया सुगम

जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देश पर नगर परिषद ने रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर विशेष अभियान चलाकर अस्थायी अतिक्रमण हटाया। परिषद ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

11:07 (IST) 31 Jul 2026
Sikar News : सीकर कलेक्टर ने शिकायतकर्ताओं से फोन पर लिया फीडबैक

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर परिवादियों से सीधे फोन पर संवाद किया। कई मामलों में शिकायतकर्ताओं ने समाधान पर संतोष जताया, जबकि लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

07:11 (IST) 31 Jul 2026
Sikar News : धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर हड़पने का आरोपी गिरफ्तार, किराये पर ले जाकर नहीं लौटाया था वाहन

सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना पुलिस ने ट्रैक्टर किराये पर लेकर वापस नहीं लौटाने और किराया राशि नहीं देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी तीन आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

04:43 (IST) 31 Jul 2026
Sikar News : PM फसल बीमा योजना: खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 16 अगस्त तक करा सकेंगे आवेदन

सीकर जिले के किसान अब 16 अगस्त 2026 तक खरीफ फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा करा सकेंगे। फसल के नाम में संशोधन की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की गई है। कृषि विभाग ने किसानों से अंतिम समय का इंतजार किए बिना बीमा कराने की अपील की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...