स्कूलों की हेल्थ स्क्रीनिंग अब और सख्त, बच्चों की डायबिटीज जांच भी होगी अनिवार्य

सीकरराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत सीकर जिले में बच्चों की स्वास्थ्य जांच व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। अब सरकारी स्कूलों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाली स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसका उद्देश्य बच्चों में गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने इस संबंध में जिले के सभी बीसीएमओ और सीएचओ को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जीवन रक्षक उपकरणों के साथ पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

नए निर्देशों के अनुसार सीएचओ स्वास्थ्य जांच के दौरान अपने साथ आवश्यक जांच एवं जीवन रक्षक उपकरण लेकर जाएंगे। इनमें बीपी इंस्ट्रूमेंट, हीमोग्लोबिन मीटर और ग्लूकोमीटर अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।

इन उपकरणों की सहायता से बच्चों की मौके पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जा सकेगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आगे के उपचार के लिए चिन्हित किया जाएगा।

डायबिटीज की भी होगी विशेष स्क्रीनिंग

आरबीएसके टीम अब बच्चों में टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के संभावित लक्षणों की भी विशेष जांच करेगी। यदि कोई बच्चा डायबिटीज से प्रभावित पाया जाता है, तो उसे एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) कार्यक्रम में पंजीकृत किया जाएगा।

इसके बाद संबंधित बच्चे का नियमित फॉलोअप किया जाएगा और उसे सरकारी व्यवस्था के तहत निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

Live Updates
14:56 (IST) 07 Jul 2026
Sikar Live : गनेड़ी मंदिर महंत हमले में बड़ी कार्रवाई, वायरल वीडियो के बाद महिला गिरफ्तार

सीकर के गनेड़ी स्थित जानकीनाथ मंदिर के महंत पर हमले के मामले में नेछवा पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो और विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है।

14:00 (IST) 07 Jul 2026
Sikar Live : PCTS वर्क प्लान समय पर पूरा करें, स्वास्थ्य अधिकारियों को सख्त निर्देश

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन की मासिक समीक्षा बैठक में एएनसी पंजीकरण, टीकाकरण, एनसीडी स्क्रीनिंग और एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति पर समीक्षा की गई। अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने और फील्ड विजिट बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

11:15 (IST) 07 Jul 2026
Sikar Live : राजस्थान समान नागरिकता संहिता पर 10 जुलाई को जनसुनवाई, आमजन भी दे सकेंगे सुझाव

सीकर कलेक्ट्रेट में 10 जुलाई को दो चरणों में जनसुनवाई होगी। जनप्रतिनिधियों, विधि विशेषज्ञों और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नागरिक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने सुझाव और अभिमत दर्ज करा सकेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...