शहरी सेवा शिविर में यूआईटी की बड़ी राहत, 8 पट्टे मंजूर; 53 लाख का राजस्व
राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगर विकास न्यास (यूआईटी) सीकर ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए विभिन्न राजस्व एवं पट्टा संबंधी मामलों का त्वरित निस्तारण किया। शिविर में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया।
यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़ ने बताया कि 8 जुलाई को आयोजित शिविर में पट्टा, नामांतरण एवं पुनर्वैधीकरण से जुड़े मामलों का नियमानुसार निस्तारण किया गया।
19 पट्टा आवेदन, 8 को मिली स्वीकृति
शिविर के दौरान कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं से संबंधित 19 पट्टा आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 8 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे लगभग 50.69 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
यूआईटी अधिकारियों ने बताया कि पात्र प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी गई।
नामांतरण और पुनर्वैधीकरण के भी प्रकरण निपटाए
शिविर में नामांतरण के 2 आवेदन प्राप्त हुए और दोनों को स्वीकृति प्रदान की गई। इससे करीब 2.79 लाख रुपये का राजस्व अर्जित हुआ।
इसके अलावा अपंजीकृत पट्टों के पुनर्वैधीकरण एवं पंजीकरण के 2 मामलों को भी मंजूरी दी गई, जिससे लगभग 3 हजार रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ।






