ग्रामीण सेवा शिविर का बड़ा फैसला, 1 किमी रास्ता रिकॉर्ड में दर्ज, 150 किसानों को राहत
ज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत सीकर जिले की पिपराली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बेरी में राजस्व विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण कर करीब 150 काश्तकारों को बड़ी राहत प्रदान की। वर्षों से उपयोग में आ रहे लगभग एक किलोमीटर लंबे रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में विधिवत दर्ज कर लिया गया।
यह कार्रवाई ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान की गई, जिसका उद्देश्य आमजन को उनके गांव में ही त्वरित राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।
वर्षों से था रास्ता, लेकिन रिकॉर्ड में नहीं था दर्ज
ग्राम गोरू का बास से खिरोड़ गांव को जोड़ने वाला यह रास्ता लंबे समय से ग्रेवल सड़क के रूप में उपयोग में था। हालांकि, राजस्व रिकॉर्ड में इसका अंकन नहीं होने के कारण विकास कार्यों में बाधा आ रही थी।
रास्ते के रिकॉर्ड में नहीं होने से खातेदारों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी रहती थी, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
अब विकास कार्यों का रास्ता भी हुआ साफ
शिविर के दौरान राजस्व विभाग ने मौके पर कार्रवाई करते हुए इस रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में कटाणी के रूप में दर्ज किया। इससे न केवल रास्ते को कानूनी मान्यता मिली, बल्कि भविष्य में सड़क के विकास और अन्य आधारभूत सुविधाओं के कार्यों का मार्ग भी प्रशस्त हो गया।
ग्रामीणों और काश्तकारों ने मौके पर समाधान होने पर संतोष जताते हुए राज्य सरकार और राजस्व विभाग का आभार व्यक्त किया।






