कोचिंग संस्थानों में कर अनुपालन की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वाणिज्यिक कर विभाग ने सीकर के पिपराली रोड स्थित पाथ करियर इंस्टीट्यूट (एम/एस ONEPCI Edu Venture Private Limited) पर सर्वे कार्रवाई की। विभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संस्थान द्वारा वास्तविक कारोबार की तुलना में कम टर्नओवर घोषित करने का मामला सामने आया है।

₹2.01 करोड़ की कर देयता चिन्हित

विभाग ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान लगभग ₹2.01 करोड़ की कर देयता चिन्हित की गई। कार्रवाई के दौरान संस्थान ने ₹1.40 करोड़ की कर राशि तत्काल जमा करा दी, जबकि शेष करीब ₹61 लाख की राशि अगले माह जमा कराने का आश्वासन दिया है।

दस्तावेजों की जांच जारी

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि संस्थान NEET अभ्यर्थियों को कोचिंग सेवाएं प्रदान करता है। विभाग ने बताया कि मामले से संबंधित दस्तावेजों की विस्तृत जांच अभी जारी है।

उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एनफोर्समेंट विंग ने की कार्रवाई

यह सर्वे कार्रवाई वाणिज्यिक कर विभाग की एनफोर्समेंट विंग-II, सर्किल-सी की टीम द्वारा विशेष कर अनुपालन अभियान के तहत की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...