सीकर। प्रमुख शासन सचिव, आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं होम्योपैथी विभाग तथा जिला सीकर के प्रभारी सचिव सुबीर कुमार 3 और 4 जुलाई 2026 को सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ विभिन्न शिविरों का निरीक्षण भी करेंगे।
निजी सचिव मनोहर लाल बैरवा ने बताया कि सुबीर कुमार 3 जुलाई (शुक्रवार) को सुबह 8:15 बजे जयपुर से रवाना होकर लगभग 10:15 बजे सीकर पहुंचेंगे।
पहले समीक्षा बैठक, फिर शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण
सीकर पहुंचने के बाद प्रमुख शासन सचिव जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वे दो शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली और आमजन को मिल रही सेवाओं का जायजा लेंगे। रात्रि विश्राम सीकर में रहेगा।
दूसरे दिन ग्रामीण सेवा शिविरों का करेंगे दौरा
4 जुलाई (शनिवार) को प्रमुख शासन सचिव जिले के दो ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे शिविरों के संचालन, व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करेंगे।
निरीक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद वे अपराह्न 3 बजे सीकर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।





