ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत सीकर जिले की मीरन ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में 34 परिवारों को आवासीय पट्टे जारी किए गए। शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही नए एवं नवीनीकृत पट्टे सौंपकर उनकी लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान किया गया।

शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी भावेश धनवंत ने तहसीलदार रामचंद्र तथा ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार को पात्र आवेदकों के पट्टे जारी करने के निर्देश दिए, जिसके बाद शिविर स्थल पर ही सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।

34 परिवारों को मिला वैध स्वामित्व

निर्देशों की पालना करते हुए ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने 34 आवासीय पट्टों का नवीनीकरण एवं नए पट्टे जारी किए। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार और प्रशासक रतनी देवी ने लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए।

पट्टे मिलने से लाभार्थियों को अपने आवास का वैध स्वामित्व प्राप्त हुआ, जिससे भविष्य में बैंक ऋण लेने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का रास्ता आसान होगा।

लाभार्थियों ने जताया संतोष

पट्टा प्राप्त करने वाले परिवारों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित समस्या का समाधान एक ही शिविर में हो गया। उन्होंने राजस्थान सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविरों का नियमित आयोजन करने की मांग की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...