सीकर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत 6 जुलाई को सीकर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना है।
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि सभी शिविर संबंधित ग्राम पंचायतों के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे।
इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर
6 जुलाई को पिपराली पंचायत समिति की गुंगारा, खंडेला की मालाकाली एवं जुगलपुरा, धोद की हर्ष, मोरडूंगा, मंडावरा और कूदन, दांतारामगढ़ की गोवटी एवं मगनपुरा, नेछवा की रूल्याणामाली, लक्ष्मणगढ़ की लालासी एवं खीरवा, नीमकाथाना की महावा, दीपावास और रायसिंहपुरा, रामगढ़ शेखावाटी की ठेडी खोटिया तथा श्रीमाधोपुर की जोरावर नगर ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे।
एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं
शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर ही आमजन की शिकायतों का निस्तारण करेंगे। साथ ही पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, आवश्यक प्रमाण-पत्र, स्वीकृतियां और अन्य प्रशासनिक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।






