राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए 10 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सायं 5 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार, सीकर में होगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने बताया कि बैठक में अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा लंबित प्रकरणों और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी।
विभागवार प्रगति का होगा मूल्यांकन
बैठक में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, विभागवार उपलब्धियों और लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।






