श्रम विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा श्रमिकों और नियोक्ताओं को डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘श्रम सेतु’ और ‘ऑनलाइन लेबर चौक’ मोबाइल ऐप का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। बुधवार को सीकर के पिपराली सर्किल स्थित लेबर चौकी पर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर श्रमिकों को दोनों ऐप की जानकारी दी गई और उनके मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराए गए।

सहायक श्रम आयुक्त संदीप कुमार ने बताया कि दोनों ऐप Google Play Store पर Shram Setu और Online Labour Chowk नाम से उपलब्ध हैं।

श्रम सेतु ऐप से मिलेंगी विभागीय योजनाओं की सुविधाएं

सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि श्रम सेतु ऐप के माध्यम से श्रमिक घर बैठे श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा वे ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों के पंजीयन और नवीनीकरण की प्रक्रिया को इस ऐप के माध्यम से अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया गया है।

ऑनलाइन लेबर चौक ऐप से मिलेगा रोजगार

ऑनलाइन लेबर चौक ऐप नियोक्ताओं और श्रमिकों को एक ही मंच पर जोड़ने का कार्य करेगा। इस ऐप के माध्यम से श्रमिकों के कौशल और स्थान के आधार पर रोजगार का मिलान किया जाएगा।

साथ ही श्रम मांग और आपूर्ति के विश्लेषण के लिए राज्य स्तरीय डैशबोर्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

जिलेभर में चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

श्रम विभाग ने बताया कि पिपराली सर्किल पर आयोजित शिविर में श्रमिकों के मोबाइल में दोनों ऐप इंस्टॉल कराने के साथ निर्माण श्रमिकों का पंजीयन भी किया गया।

विभाग द्वारा इस सप्ताह जिले की सभी लेबर चौकियों पर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक श्रमिकों और नियोक्ताओं को दोनों ऐप की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...