सीकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगर विकास न्यास (यूआईटी) सीकर ने गुरुवार को आमजन के विभिन्न प्रकरणों का त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण किया। शिविर में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़ ने बताया कि शिविर में नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

12 में से 7 पट्टा प्रकरणों को मिली स्वीकृति

यूआईटी के अनुसार कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत पट्टा प्रकरणों से जुड़े 12 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से जांच के बाद 7 प्रकरणों को मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की गई।

इन स्वीकृतियों के माध्यम से लगभग 6.44 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

समयबद्ध सेवाओं पर यूआईटी का जोर

यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़ ने कहा कि नगर विकास न्यास का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी लक्ष्य के तहत शिविरों में प्रकरणों का त्वरित निस्तारण और राजस्व संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...