सीकर नगर विकास न्यास (यूआईटी) ने ग्राम झीगर छोटी की चारागाह भूमि पर किए गए नवीन अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर हटा दिया। कार्रवाई यूआईटी की संयुक्त टीम की मौजूदगी में की गई।
संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण
यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़ ने बताया कि नगर विकास न्यास के क्षेत्राधिकार में आने वाले ग्राम झीगर छोटी की चारागाह भूमि पर हाल ही में किए गए अवैध अतिक्रमण को संयुक्त कार्रवाई के दौरान हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान कार्यवाहक तहसीलदार संतलाल पारीक, भू-अभिलेख निरीक्षक आलोक शर्मा, महिपाल बरवड़ तथा कनिष्ठ अभियंता ममता जाट मौजूद रहे।
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण दंडनीय
यूआईटी सचिव ने कहा कि नगर विकास न्यास के क्षेत्राधिकार में आने वाली राजकीय एवं चारागाह भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण दंडनीय अपराध है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अवैध निर्माण या कब्जा न करें।
भविष्य में भी जारी रहेगी कार्रवाई
यूआईटी ने स्पष्ट किया कि यदि राजकीय भूमि पर कहीं भी अवैध अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे नियमानुसार हटाते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।






