हत्या की साजिश का पुलिस का दावा, अवैध हथियार और वाहन जब्त

चूरू पुलिस ने संभावित गैंगवार और बड़ी आपराधिक वारदात को रोकने का दावा करते हुए आरबीजी गैंग के 24 कथित सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैंग अपने प्रतिद्वंद्वी देवकरण उर्फ देवला जाट की हत्या की साजिश रच रहा था।

मामले में संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।यह कार्रवाई 31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्यरात्रि को पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, डीएसपी गजेंद्र सिंह, जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और दूधवाखारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरबीजी गैंग का सरगना रामस्वरूप जाट अपने साथियों के साथ दूधवाखारा थाना क्षेत्र के आसपास भारी हथियारों और कई वाहनों के साथ मौजूद है तथा किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन बाद में उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस का कहना है कि पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि गैंग के सदस्य अपने प्रतिद्वंद्वी देवकरण उर्फ देवला जाट की हत्या की योजना बना रहे थे।इस मामले की जांच कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया को सौंपी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो देशी पिस्टल, 29 जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो और छह बोलेरो कैंपर जब्त किए।पुलिस के अनुसार, एनएच-52 पर मयूर होटल के पास नाकाबंदी के दौरान श्रवण कुमार और सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। श्रवण के कब्जे से 32 बोर की देशी पिस्टल, मैगजीन और चार कारतूस, जबकि सुरेंद्र के पास से चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।एक अन्य कार्रवाई में अमित सिंह को कड़वासर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 7.65 बोर की देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कई ऐसे व्यक्ति शामिल हैं जिनके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, अपहरण, गैंगरेप, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में रामस्वरूप जाट, गोपीराम, खालिद उर्फ गांधी, अनिल उर्फ गुड्डू, जहीर खान, अलताफ, आदिल, विकास शर्मा, अनिल चौहान, नरेंद्र सिंह, सचिन कुमार, प्रदीप खिंची, सुनील, मनीष कुमार, इरफान, तारिफ, रमजान, इमदाद सहित कुल 24 आरोपी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों और हथियारों के नेटवर्क की जांच भी जारी है। चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...