Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / 11 केवी विद्युत लाइन के छू जाने से मजदूर की मौत

,

11 केवी विद्युत लाइन के छू जाने से मजदूर की मौत

अजीतगढ़-श्रीमाधोपुर स्टेट हाईवे पर

श्रीमाधोपुर, मूंडरू कस्बे के अजीतगढ़-श्रीमाधोपुर स्टेट हाईवे पर तिरुपति होटल के पास स्थित टाइल्स के गोदाम पर ट्रक में टाइल भरते समय 11 हजार केवी विद्युत लाइन के छू जाने से मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे के लगभग कैलाश कुमावत के गोदाम पर मजदूर ट्रक में टाइल्स भरे गए थे। ट्रक के लोड होने के पश्चात मजदूर हैदर अली टाइल्स के पार्सल को लौहे की रॉड से आगे खिसका रहा था कि, अचानक रॉड ट्रक के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की विद्युत लाइन से छू गया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों व टाइल्स गोदाम के मालिक कैलाश कुमावत ने निजी वाहन के द्वारा श्रीमाधोपुर सीएचसी में पहुंचाया लेकिन मजदूर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया
खंडेला निवासी है मृतक मजदूर श्रीमाधोपुर थानाधिकारी लाल सिंह यादव ने बताया कि मृतक मजदूर हैदर अली पुत्र बिल्लू खान खंडेला निवासी है । जिसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur