Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / वैगनार कार व बाइक हादसे में मौके पर हुई 28 वर्षीय युवक की मौत

,

वैगनार कार व बाइक हादसे में मौके पर हुई 28 वर्षीय युवक की मौत

छापोली स्टेट हाईवे पर पावर हाउस के पास हुआ बड़ा हादसा

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] क्षेत्र की स्टेट हाईवे पर पावर हाउस के पास छापोली निवासी शैतान सिंह पुत्र विजय सिंह उम्र 28 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से घर आ रहा था। सामने से आ रही वैगनआर कार तथा मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत होने पर मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ईएमटी विजेन्द्र सिंह व पायलट लोकेश कुमार ने बताया कि सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जहां से मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस द्वारा उदयपुरवाटी अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सथानीय लोगों सूचना पर एक घंटा देरी से पुलिस मौके पर पहुंची। जिससे लोगों में काफी आक्रोश था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी घर में रखवाया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur