Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक हुआ घायल

,

ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक हुआ घायल

रतनगढ़ जंक्शन के पास रेवाड़ी जोधपुर ट्रेन की है घटना

घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस पहुंची मौके पर

घायल को लोगों की सहायता से लाया जिला अस्पताल

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रैफर

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) रतनगढ़ जंक्शन से महज कुछ दूरी पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक को गंभीर हालत में रतनगढ़ जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी से चलकर जोधपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में रतनगढ़ के वार्ड संख्या 24 निवासी रामनिवास नायक आ गया। घटना के बाद ट्रेन मौके पर रुक गई तथा गार्ड ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों की सहायता से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। पालिका प्रतिपक्ष नेता लालचंद प्रजापत सहित मोहल्ले के कई लोग एवं परिजन तथा सिविल पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची तथा घायल को हायर सेंटर भिजवाया गया। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur