Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सिरसा में स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा, 30 बच्चे थे सवार, एक की मौत

सिरसा में स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा, 30 बच्चे थे सवार, एक की मौत

Accident News (दुर्घटना समाचार) - Latest News : सिरसा में स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा, 30 बच्चे थे सवार, एक की मौत

Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की सिरसा में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। आमने सामने की इस टक्कर में एक वयक्ति की मौत हो गई।  घटना आज सुबह सिरसा के कालांवाली रोड की है।  जहाँ धुंध की वजह से एक स्कूल बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। 

 

बस में सवार थे 30 बच्चे 

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा सुबह के समय करीब 9 बजे हुआ जब बस बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस समय बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। इस टक्कर से राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पिकअप ड्राइवर की पहचान फतेहाबाद के गांव हम्जापुर के राजकुमार के रूप में हुई है। Haryana News

मोके पर पहुंची पुलिस 

जानकारी के लिए बता दे की इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घनी धुंध बताया जा रहा है।Haryana News

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur