Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सड़क हादसे में सरकारी स्कूल के 30 बच्चे घायल, 2 लोगों की मौत

,

सड़क हादसे में सरकारी स्कूल के 30 बच्चे घायल, 2 लोगों की मौत

तारानगर, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के नाथों की ढाणी के पास एक सड़क हादसे में मेघसर के सरकारी स्कूल के 30 बच्चे घायल हो गए. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है व 3 बच्‍चों की हालत काफी गंभीर है. यह हादसा तब हुआ जब बच्चे शिक्षक भागुराम मेघवाल की रिटायरमेंट पार्टी में जा रहे थे. घटना में घायल बच्‍चों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. 4 बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है.जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 50 वर्षीय अशोक मीणा व 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है. दरअसल, ये सभी बच्चे एक केम्पर में सवार होकर पार्टी वेन्‍यू की ओर जा रहे थे. तभी नाथों की ढाणी के पास अचानक से केम्पर पलट गया और सभी बच्चे घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए.घटना के बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया. हादसे में चार बच्चों की को ज्‍यादा चोटें आई हैं, इस कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, केम्पर का ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा जिससे यह हादसा हुआ. पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur