Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / ऑटो पलटने से 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

, ,

ऑटो पलटने से 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के सिरसला से निराधनू गांव के बीच एक ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 6 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 लोगों को गंभीर चोट आई है।घटना के समय परिवार के सदस्य दोहिते के जन्मदिन समारोह में जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल लोगों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों में सिरसला निवासी मोहनलाल (65), रतनाराम (80) और दीक्षित (12) शामिल हैं।मोहनलाल ने बताया कि अन्य तीन घायलों को मामूली चोट आई है। इसलिए उन्हें अस्पताल नहीं लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों गंभीर घायलों का इलाज किया। उनके एक्स-रे और सीटी स्कैन भी कराए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में घायलों के परिजनों की भीड़ जमा हो गई। डॉक्टरों के अनुसार अब तीनों घायलों की स्थिति सामान्य है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur