Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / दौड़ती हुई कार ने अनियंत्रित होकर खाई पलटी, महिला की मौत

,

दौड़ती हुई कार ने अनियंत्रित होकर खाई पलटी, महिला की मौत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] बीमार मां को दिखाने जा रहे बेटे की हाइवे पर दौड़ती कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। घटना में दो युवक घायल हो गए तथा महिला की मौत हो गई। घायलों को रतनगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। हैड कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह ने बताया कि रतनगढ़ के गांव लूंछ निवासी 26 वर्षीय मनोज जांगिड़ अपनी मां सरोज देवी को जयपुर में दिखाने के लिए कार से जा रहा था। मनोज के साथ परिवार का ही 25 वर्षीय दिनेश जांगिड़ भी था। नेशनल हाइवे 11 पर गांव बीरमसर व रोलसाबसर के बीच कार अनियंत्रित होकर पलटी मार गई, जिससे कार में सवार मनोज व दिनेश घायल हो गए तथा सरोज देवी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है तथा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया है। घटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई।