Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / खाटूश्याम जी के मासिक मेले में मची भगदड़, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत

,

खाटूश्याम जी के मासिक मेले में मची भगदड़, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत

घटना सुबह 5:20 की है

सीकर, [प्रदीप सैनी ] राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। 4 लोग घायल हुए हैं।
हादसा सुबह 5:00 बजे हुआ, जब एकादशी के मौके पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई थी। देर रात से ही श्रद्धालु लाइन में लगे थे। जैसे ही सुबह मंदिर के पट खुले, भगदड़ मच गई।
हादसे में मारी गई एक महिला का नाम शांति देवी है। दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बॉडीज को खाटूश्यामजी हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम होगा।

हालात काबू में, दर्शन दोबारा शुरू-

पुलिस पुलिस ने बताया कि मंदिर के बाहर भारी भीड़ जमा थी। जैसे ही मंदिर के गेट खुले, लोग एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे। कुछ लोगों ने बताया कि धक्का-मुक्की में एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके चलते पीछे आ रहे लोग भी गिरने लगे। भगदड़ की खबर मिलते ही पुलिस टीम मंदिर पहुंची और हालात संभाले। मंदिर में दर्शन दोबारा शुरू हो गए हैं।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खाटूश्यामजी में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत से दुखी हूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारी गईं तीनों महिलाओं के परिजनों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मंदिर में कई किलोमीटर लंबी लाइन लगती है

भगदड़ में शिवचरण (50), मनोहर (40), करनाल की इंदरादेवी (55), अलवर की अनोजी (40) घायल हुए हैं। मनोहर की हालत गंभीर है। उन्हें जयपुर रेफर किया गया है। खाटूश्याम जी के मासिक मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर की लाइन लग जाती है।

ग्यारस पर पांच लाख से ज्यादा लोग करते हैं दर्शन

हर महीने दो बार ग्यारस तिथि पर खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए लाखों लोग उमड़ते हैं। ऐसा अनुमान है कि हर ग्यारस पर यहां राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों से 5 लाख से ज्यादा लोग दर्शन के लिए आते हैं। ग्यारस पर खाटूश्याम जी के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur