Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / चंडीगढ़ से सिरसा लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, पूरा परिवार खत्म

चंडीगढ़ से सिरसा लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, पूरा परिवार खत्म

Haryana Mansa Accident : देर रात एक चंडीगढ़ से सिरसा शादी को अटेंड कर लोट रहे परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया।  बता दे की यह घटना पंजाब के मानसा में हुई।  हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया। एक तेज रफ्तार ट्रक और आर्टिका गाड़ी की आमने-सामने की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय तेज धमाके से पूरा इलाका गूंज उठा। बता दे की खुशियां कब मातम में बदल जाएं, इसका अंदाजा कोई नहीं लगाया सकता।

शादी समारोह से लोट रहा था परिवार 

जानकारी के लिए बता दे की चंडीगढ़ में एक शादी समारोह की खुशियां मनाकर हरियाणा के सिरसा लौट रहे एक ही परिवार के लिए बीती रात काल बनकर आई। हादसा इतना भयावक था की 4 लोगों की मौत हो गई गाड़ी चला रहा संदीप सिंह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाजुक हालत में सिरसा रेफर किया गया है। 

इन 4 लोगों की मौत 

जानकारी के अनुसार बता दे की गाडी में 5 लोग सवार थे।  इनमे 4 की मौत हो गई, जिनमे 60 वर्षीय अशोक कुमार, उनकी पत्नी उषा रानी, 95 साल की सास राधा देवी और साली रीतू  बताई जा रही है । हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।Haryana

पुलिस ने किया मामला दर्ज 

जानकारी के लिए बता दे की जैसे मामले की जानकारी पुलिस को मिली टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर लिए हैं और फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है। थाना सरदूलगढ़ के इंचार्ज गणेश्वर कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।Haryana

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur